Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

डीसीएम में ठूंसकर जा रहे 33 गोवंश बरामद, पुलिस मुठभेड़ में एक गोतस्कर घायल, दो गिरफ्तार

डीसीएम में ठूंसकर ले जाए जा रहे 33 गोवंश।

मीरजापुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में लालगंज थाना पुलिस ने बुधवार को गो तस्कराें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीसीएम वाहन में क्रूरता पूर्वक लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 33 गोवंशों को बरामद किए हैं। इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक अन्य समेत दाे आराेपिताें को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्राधिकारी लालगंज अशाेक कुमार सिंह के नेतृत्व में लालगंज थाना प्रभारी

अभय कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि सीधी (मध्य प्रदेश) से डीसीएम वाहन में गोवंश लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तेंदुई ओवरब्रिज हाईवे सर्विस लेन के पास घेराबंदी कर डीसीएम को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन से उतरकर एक गो तस्कर ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गो तस्कर सोनू बिन्द पुत्र जैशनाथ उर्फ टुनटुन निवासी चक्रपानपुर थाना मिर्जामुराद (वाराणसी) के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में आराेपित सोनू बिन्द को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं दूसरा गो तस्कर मिथिलेश कुमार पुत्र मदन बिन्द निवासी चक्रपानपुर थाना मिर्जामुराद (वाराणसी) वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने डीसीएम से 33 गोवंश (15 गाय व 18 बैल/बछड़े) बरामद किए हैं। इसके साथ ही मुठभेड़ में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी कब्जे में लिया गया। इस संबंध में थाना लालगंज में अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपिताें के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

————-

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *