Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार के आदमपुर हलके के गांवों में 4.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली

भाजपा युवा नेता भव्य बिश्नोई।

-भव्य बिश्नोई ने सीएम सैनी का जताया आभार

हिसार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एचआरडीएफ) से आदमपुर हलके के गांवों के लिए कुल 4 करोड़ 84 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। भाजपा युवा नेता भव्य बिश्नोई ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता भव्य बिश्नोई ने गुरुवार काे बताया कि गत 13 अगस्त

2025 को पत्र क्रमांक 0843 के माध्यम से हलके के गांवों के चौपाल, लाईब्रेरी, श्मशान

भूमि, खेल ग्राउंड की चारदिवारी, चौपालों में कमरों के निर्माण, गलियां पक्की करने,

आईबीपी से सडक़ निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों की सूची भेजकर इन कार्यों के लिए राशी

मंजूरी करने की मांग की थी, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनहित

से जुड़े इन कार्यों पर जल्द कार्य शुरू होगा। भव्य बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री

बिना किसी भेदभाव के राज्य के हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। वे आभारी हैं

कि आदमपुर के विकास को लेकर उनके हर अनुरोध को वे न केवल प्राथमिकता के आधार सुनते

हैं, बल्कि उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को

निर्देश देते हैं। यही कारण है कि आज आदमपुर हलके में चारों विकास कार्य प्रगति पर

हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *