Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

म्यांमार में 4.4 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं

सांकेतिक।

नाएप्यीडॉ (म्यांमार), 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । म्यांमार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। म्यांमार में 11 और 10 दिसंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार,आज सुबह म्यांमार में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 26.07 उत्तर अक्षांश और 97.00 पूर्व देशांतर पर था। भूकंप 100 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। भू-गर्भीय विज्ञानियों का कहना है कि म्यांमार अपनी लंबी तटरेखा के साथ मध्यम और बड़े भूकंपों और सुनामी से होने वाले खतरों के प्रति संवेदनशील है।

केंद्र के अनुसार, 28 मार्च को मध्य म्यांमार में आए 7.7 और 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में हजारों विस्थापित लोगों के लिए तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य खतरों की एक शृंखला के बारे में चेतावनी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *