Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत के 43 जनप्रतिनिधि पांच दिवसीय अध्ययन दौरे पर उत्तराखंड रवाना

पानीपत से उत्तराखंड के लिए रवाना होता पानीपत का प्रतिनिधिमंडल

पानीपत, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में जिला पानीपत से उत्तराखण्ड के हरिद्वार के लिए पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट प्रोग्राम का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ. किरण सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद एवं डी.आर.डी.ए. ने लोक निर्माण विभाग के जी.टी. रोड स्थित विश्राम गृह से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. किरण सिंह ने जानकारी दी कि इस एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में जिला पानीपत से कुल 43 सरपंचों एवं खण्ड कर्मचारियों को नामांकित किया गया है, जिनमें 16 पुरुष एवं 27 महिलाएं शामिल हैं। यह अध्ययन दौरा 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखण्ड के हरिद्वार जनपद की ग्राम पंचायतों द्वारा अपनाई गई बेहतर कार्यप्रणालियों, नवाचारों एवं विकासात्मक पहलों की जानकारी प्राप्त करना है, ताकि उन्हें अपने-अपने गांवों में प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। इस अवसर पर नामांकित सरपंचों और कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिनिधि नई सीख और अनुभवों को लेकर उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, आर.जी.एस.ए., सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी, आर.जी.एस.ए. सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। डॉ. किरण सिंह ने बताया कि यह एक्सपोजर विजिट पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *