Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

नूरपुर में 452 ग्राम चरस व 75 हजार नकदी बरामद, एक गिरफ्तार

चरस और नकदी के साथ गिरफ्तार आरोपी।

धर्मशाला, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुये एक नशा तस्कर से 452 ग्राम चरस और 75 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही की है।

पुलिस थाना नूरपुर के तहत डिफेंस रोड पर नाकाबंदी के दौरान स्कूटी नम्बर एचपी38एफ-1073 में सवार रवि सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी गांव भलेटा, डाकखाना काथल, जिला कांगड़ा के कब्जे से 452 ग्राम चरस व 75 हजार नकद बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिस पर उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *