Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
ASSAM

श्रीभूमि में 50 हजार याबा टैबलेट जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Image related to the Sribhumi Police and BSF Arrest Drug Peddler, Seize Yaba Tablets Worth ₹2 Crore.

श्रीभूमि असम, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीभूमि पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 50 हजार याबा टैबलेट बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह संयुक्त कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है तथा उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए आगे की जांच जारी है।

असम पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में नशीले पदार्थों के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ‘शून्य सहनशीलता’ और ‘शून्य समझौता’ की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *