
जोधपुर, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . आर्य समाज पाबूपुरा के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत sunday को सुबह 11 बजे 51 कुंडीय संस्कार व संस्कृति रक्षा महायज्ञ का आयोजन होगा. समारोह में अंतरराष्ट्रीय सन्यासी व सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश व सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश अतिथि के तौर पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. स्वर्ण जयंती महोत्सव ओउम ध्वजारोहरण के साथ सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होकर शाम सात बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
आर्य वीर दल Rajasthan के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल आर्य के अनुसार आर्य समाज पाबूपुरा की स्थापना वर्ष 1975 में की गई. पचासवें स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आर्य समाज पाबूपुरा के मंत्री रोशनलाल आर्य ने बताया कि महोत्सव सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश व सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश के सानिध्य में होगा. कार्यक्रम sunday सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू किया जाएगा. इसके पश्चात 11 बजे 51 कुंडीय संस्कार व संस्कृति रक्षा महायज्ञ, आर्य सन्यासियों द्वारा सत्संग व प्रवचन, दोपहर एक बजे व्यायाम प्रदर्शन, ऋषि लंगर के बाद शाम को समापन समारोह होगा. इस दौरान आर्य वीर दल, आर्य समाज व आर्य प्रतिनिधि सभा Rajasthan से जुड़ें लोग मौजूद रहेंगे.
(Udaipur Kiran) / सतीश
