Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आर्मी डे :मिलिट्री हॉस्पिटल जयपुर में 572 यूनिट रक्तदान

आर्मी डे : जयपुर मिलिट्री अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
आर्मी डे : जयपुर मिलिट्री अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

जयपुर, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आर्मी डे 2026 के उपलक्ष्य में सप्त शक्ति कमान द्वारा मिलिट्री हॉस्पिटल, जयपुर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘डोनेट ब्लड, सैल्यूट द नेशन’ थीम पर आयोजित इस शिविर में सैन्य कर्मियों, नागरिकों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्त मानवता की जीवनरेखा है और रक्तदान केवल एक स्वैच्छिक कार्य ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे सशस्त्र बलों और नागरिक समाज की करुणा, एकजुटता और सेवा-भावना का प्रतीक बताया। साथ ही उन्होंने इस तरह के पुनीत कार्य को निरंतर जारी रखने और सैन्य-नागरिक सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया।

इस महाअभियान में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद और एसएमएस अस्पताल, जयपुर ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान कुल 572 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें सैन्य कर्मी, आम नागरिक तथा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कैडेट्स शामिल रहे। सभी दाताओं ने गंभीर चिकित्सकीय आवश्यकताओं और आपातकालीन स्थितियों में सहायता करने का संकल्प लिया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *