Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ट्रैक्टर से रौंदकर की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।मध्य प्रदेश के उज्जैन के ग्राम माधौपुरा में जमीन विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर हत्या की वारदात में शामिल चार नामजद और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर और लोहे के पाइप भी जब्त किए हैं।

इस संबंध में भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि ग्राम माधौपुरा स्थित जायका ढाबा के पास जाकिर पिता शाकिर पटेल (निवासी माधौपुरा) अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान उसी गांव के इकबाल पिता अल्लानुर पटेल, उसका भाई आशिक, और इकबाल के दो बेटे इरफान व अफजल दो ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और जाकिर पटेल के खेत की जुताई करने लगे। जाकिर ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी इकबाल पटेल ने अपने ट्रैक्टर को तेज गति से चलाकर जाकिर पटेल पर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजू पटेल और शाकिर पटेल जब बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो इरफान पटेल ने राजू पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी पसलियां टूट गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर, आशिक और अफजल ने लोहे के पाइप व टामी से हमला कर शाकिर पटेल को भी घायल कर दिया। चंद घंटों में पकड़ाए आरोपि‍त, हत्या करने के बाद मौके से भाग निकले थे। सूचना मिलते ही भाटपचलाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने रात में ही मर्ग व हत्या का मामला दर्ज कर लिया। फॉरेंसिक टीम और एफएसएल अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कुछ ही घंटों की कार्रवाई मेें पुलिस ने आरोपि‍त इकबाल, आशिक, इरफान और अफजल सभी निवासी माधौपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर, तीन लोहे के पाइप और एक टामी जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि जमीन विवाद के वास्तविक कारणों की जांच के लिए राजस्व अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद के चलते यह हत्या की गई हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *