6 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 69 मवेशी बरामद

जानकारी देते डीएसपी

भागलपुर, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भागलपुर के डीएसपी नवनीश कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते रात बाईपास थाना पुलिस को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो वाहनों को रोककर कुल 69 मवेशियों को बरामद किया. मौके से वाहन चालक, खलासी सहित 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.

डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को मवेशियों की अवैध ढुलाई की जानकारी मिली थी, जिसके बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने त्वरित कार्रवाई की और वाहनों को पकड़ लिया.

डीएसपी नवनीश कुमार ने कहा कि प्राथमिक जांच में यह मामला संगठित तस्करी का प्रतीत हो रहा है. हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है और तस्करी नेटवर्क के पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. डीएसपी ने कहा कि मवेशी तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में इस पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Leave a Comment