मध्य प्रदेश के 6 जिलों ने एसआईआर का काम शत प्रतिशत पूर्ण

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम

– प्रदेश में 93 फीसद गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन हुआ पूरा, 39 अन्य जिलों ने पार किया 95 फीसद से अधिक का लक्ष्यभोपाल, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर Madhya Pradesh में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है. अभी तक Madhya Pradesh के छह जिलों अशोक नगर, नीमच, बैतूल, गुना, मंडला और सीहोर जिले ने एसआईआर का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया है. यह जानकारी sunday को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार झा ने दी.

सीईओ झा ने सभी शासकीय सेवकों और नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के समन्वित प्रयास और अथक परिश्रम से ही संभव हुई है. उन्होंने कहा कि sunday शाम तक 5 करोड़ 33 लाख से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल कार्य का लगभग 93 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के 39 अन्य जिलों ने 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसके अलावा प्रदेश के 5 जिलों में 92 फीसद से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है.

उन्होंने डिजिटलाइजेशन में लगे सभी शासकीय सेवकों, बीएलओ तथा सहयोगी नागरिकों के समन्वित प्रयास की सराहना की जिसके चलते निर्धारित समय से पहले ही कार्य पूर्णता की ओर है. उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा और समन्वय से प्रदेश के सभी जिलों में शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा.

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया एसआईआर का संशोधित कार्यक्रम

इधर, प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की भारत निर्वाचन आयोग ने समय सीमा बढ़ा दी है. इस संबंध में आयोग ने sunday को निर्देश भी जारी कर दिए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार Madhya Pradesh में एसआईआर की प्रक्रिया अब 14 फरवरी 2026 तक चलेगी. इसके अनुसार अब 11 दिसम्बर 2025 तक एन्युमरेशन फार्म भरने का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा. 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा. 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्तियों के आवेदन लिए जाएंगे. 16 दिसंबर से 7 फरवरी 2026 तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद 14 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.

__________________

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment