Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

6.55 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी।

धर्मशाला, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस की विशेष टीम ने दो युवकों को 6.55 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। भवारना पुलिस थाना कि टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर प्रियन राणा पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव गदियाडा डाकघर रजेहड तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 21 साल व आदित्य पुत्र चन्द्रहास निवासी गांव जलेहड डाकघर बनूरी तहसील तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 22 साल को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.55 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर दोनों उपरोक्त आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना भवारना में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गशत व नाकाबन्दी तथा गुप्त सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरद्वारा चौक के नीचे सड़क के दाहिने तरफ उपरोक्त आरोपीगण को 6.55 ग्राम चिट्टा के साथ धर दबोचा है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *