दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग करने वाली गैंग के 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन

उदयपुर, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). पुलिस थाना हिरणमगरी ने शहर में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है. यह गिरोह शहर में बड़ी ज्वैलर्स की दुकान में डकैती की योजना बना रहा था, तभी पुलिस ने दबिश देकर सभी को पकड़ लिया.

जिला Superintendent of Police योगेश गोयल ने बताया कि पिछले दो महीनों में उदयपुर शहर में पावर बाइक से हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे.
इसी क्रम में अतिरिक्त Superintendent of Police उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पूर्व छगन पुरोहित के सुपरविजन में, थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.

पुलिस ने घटनाओं के CCTV फुटेज जुटाए और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि अपराधी KTM ड्यूक और स्प्लेंडर बाइक का प्रयोग कर पेशेवर तरीके से वारदातें कर रहे हैं.
नवरात्रि के दौरान अपराधियों के मंदिरों में छिपने की जानकारी मिलने पर टीम ने लगातार पीछा किया और मुखबिर सूचना पर रीको एरिया में दबिश देकर 7 युवकों को पकड़ा, जिनके पास से 2 KTM ड्यूक और 2 स्प्लेंडर बाइक बरामद की गईं.

📍गिरफ्तार आरोपी:

  1. भैरूलाल मीणा पुत्र कालूलाल, निवासी छोटी उंदरी, नाई

  2. गोविंद मीणा पुत्र कालूलाल, निवासी लालमगरी, सेक्टर 9, सविना

  3. सुनील सिंह पुत्र बहादुर सिंह, निवासी नेला गांव, गोवर्धन विलास

  4. जितेंद्र उर्फ जितू पुत्र शिवाजी मीणा, निवासी छोटी उंदरी, नाई

  5. सुनील मीणा पुत्र बद्रीलाल, निवासी नया तालाब, बारापाल

  6. पुष्कर पुत्र लेहरीलाल मीणा, निवासी पनवाड़ी, उदयसागर

  7. एक नाबालिग विधि संघर्षरत बालक

इनमें से भैरूलाल मीणा थाना सविना क्षेत्र में एटीएम स्ट्रॉन्ग रूम तोड़ने के प्रयास के एक मामले (FIR संख्या 330/2025) में भी वांछित था.

⛓️ गिरोह द्वारा स्वीकार की गई चैन स्नैचिंग की वारदातें:

  1. दुधतलाई क्षेत्र – रुतिका प्रदीप गमरे से चैन छीनी

  2. महाराज का अखाड़ा, सविना – आशा माली से चैन छीनी

  3. हिरणमगरी क्षेत्र – हीरामणी जैन से चैन छीनी

  4. आर्य समाज मंदिर, हिरणमगरी – चंद्रकला आर्य से चैन छीनी

  5. आशीष वाटिका, सविना – विजयलक्ष्मी जैन से चैन छीनी

🚓 वांछित आरोपी:

  1. राजेश मीणा पुत्र लक्ष्मण, निवासी रोशन जी की बाड़ी, सविना

  2. महेन्द्र पुत्र कमलचंद, निवासी डाकन काटड़ा, सविना

टीम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, भगवतीलाल, राज कुमार जाखड़, नंदकिशोर, किरेंद्र सिंह, हेमेंद्र, कल्पेश, विजय सिंह, और प्रताप सिंह शामिल रहे.

Leave a Comment