Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उधमसिंहनगर में फर्जी क्लीनिक का मकड़जाल, डेढ़ साल में 63 क्लीनिक सील

देहरादून, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उधमसिंहनगर में लोगों के जीवन से फर्जी क्लीनिक खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे फर्जी क्लीनिकों का हर वर्ष खुलासा हो रहा है। इस वर्ष भी लगातार फर्जी क्लीनिक मिल रहे हैं। यहां लोग फर्जी क्लीनिकों में इलाज कराने का खमियाजा भुगत रहे हैं।

जिले में अत्यधिक संख्या में फर्जी क्लीनक हैं और इनका नगरीय क्षेत्र के अलावा कस्बों और गांवों तक में भी संचालन जारी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी इन फर्जी क्लीनिकों की पुष्टि कर रहे हैं। सीएमओ कार्यालय के अनुसार वर्ष 2024 में विभाग 52 अवैध क्लीनिक सील किए थे। वहीं अब तक इस वर्ष 11 क्लीनिक सील हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते ​हैं कि फर्जी क्लीनिकों का संचालन होने के सबसे अधिक मामले बाजपुर, जसपुर, क्षेत्र के आ रहे हैं। इस साल सील हुए 11 क्लीनिकों में से बाजपुर और जसपुर में पांच-पांच जबकि एक गदरपुर का है।

उधमसिंहनगर के सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के अनुसार बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालित किए जाने पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसीएमओ के नेतृत्व वाली कमेटी लगातार ऐसी क्लीनिकों की जांच की जा रही है। बगैर मान्यता के होने पर तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है।

———–

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *