
कानपुर, 09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के स्टेडियम (मैदान) में 11 दिसम्बर को Chief Minister सामूहिक विवाह योजनांतर्गत 635 जोड़ों के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित होना है. सभी जोड़ों की उपस्थिति बायोमेट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जानी है, जिसकी समुचित व्यवस्था कराई जाए. इसके लिए जो काउंटर बनाए जाएं उसमें बायोमेट्रिक के किए जाने वाले जोड़े को बायोमेट्रिक हो गई है. इसके लिए चिन्हांकन बैंड लगाया जाए. यह निर्देश मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिए.
सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं. जिसे परखने के लिए आज जिलाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पार्किंग, पेयजल, पंडाल, मंडप, सफाई, सुरक्षा, आवागमन मार्ग एवं बैठने की व्यवस्थाओं को परखने के बाद आवश्यक निर्देश भी दिए. इस दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त व नोडल अधिकारी नामित द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारियों को सभी अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं. उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन को विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्ति करने के निर्देश दिए.
अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार को सभी नामित अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश प्रदान किए गए. जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बड़े-बड़े साइनेज लगाए जाएं, ताकि प्रतिभागियों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके अलावा सम्पूर्ण पंडाल क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं. जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि जगह-जगह डस्टबिन और नियमित सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए.
–प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी
1. 60,000 – डीबीटी के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में
2. ₹25,000 – वैवाहिक उपहार सामग्री, जैसे—साड़ी, चुनरी, पैंट-शर्ट कपड़ा, चांदी की पायल-बिछिया, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, फैन, गद्दा, रजाई आदि.
3. ₹15,000 – कार्यक्रम आयोजन व्यय, जैसे—भोजन, पंडाल, फर्नीचर, प्रकाश, पेयजल आदि.
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
