Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

दैणा होयाँ खोली का गणेशा के साथ मनाया गया होमगार्ड का 63 वि स्थापना दिवस

आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड जवानों को किया सम्मानित

उत्तरकाशी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । होमगार्ड के 63 वां स्थापना दिवस पर उत्तरकशी जिला मुख्यालय स्थित जोशियाडा में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरूस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ है।

मंगलवार को जोशियाडा में होमगार्ड का स्थापना दिवस लोक गायक राम कौशल सांस्कृतिक दल ने कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के पारंपरिक जागरण गीत दैणा होयाँ खोली का गणेशा, भगवान गणेश आह्वान से शुरू किया है। उसके बाद रासो लगी मेरी चैयता, मेरी बिदुंला , नरू बिजुला गढ़वाली रासो गीत पर होमगार्ड जवानों को भी थिरकने को मजबुर किया है।

कार्यक्रम में लोक गायिका आशा अग्रवाल ने समा बांधा है।

मंच का संचालन सुनील सजवाण

बता दें कि उत्तराखंड होमगार्ड्स के कमांडेंट जनरल डॉ. पीवीके प्रसाद की पहल व निर्देश पर पहली बार प्रदेश भर के जिलों में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इसी के तहत उत्तरकाशी जोशियाडा में पहली बार जिला स्तरीय होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि

पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार,

विशिष्ट अतिथि अजीत आइटीबीपी असिस्टेड कमांडर मातली उत्तरकाशी, कोतवाली निरीक्षक भावना कैथौला, होमगार्ड के जिला कमांडेंट विजयपाल चौपड़ियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम कि शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथियों ने कहा कि होमगार्ड्स जवानों के काम पुलिस से कम नहीं हैं। दैवीय आपदा , चारधाम यात्रा,भूकंप, महामारी, आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था कि उन पर पूरी जिम्मेदारी होती है। इस दौरान चारधाम यात्रा आदि में उत्कृष्ट कार्य करने पर नौ होमगार्ड जवानों को जिलाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं धराली आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने पर कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स उत्तरकाशी

विजयपाल चौपड़ियाल ने 20 जवानों को सम्मानित किया है।

स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों से होमगार्ड्स के जवानों का मनोबल बढ़ा है। होमगार्ड्स हर विकट परिस्थिति में कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कार्यों को करते हैं। कहा कि विभाग में ऐसे कई महिला और पुरुष जवान हैं, जिन्होंने बेहतरीन कार्यक्षमता के दम पर, समाज में अपनी खास पहचान बनाई है।

इस मौके पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गया।

इस दौरान तरुण कुमार सहायक जिला, इलीआस अहमद, जगमोहन सिंह रावत, मुराडी गुसाईं, महावीर सिंह पंवार, कांग्रेस नेता कमल सिंह रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, पूर्व जिला पंचयात सदस्य मनोज मीनान

आदि मौजूद रहे है।

कार्यक्रम का संचालन तरूण कुमार ने किया।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *