Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : विदेश भेजने का झांसा देकर सवा सात लाख ठगे

सदर थाना सफीदों।

जींद, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस ने गांव निम्नाबाद के एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर असंध के दो लोगों द्वारा सवा सात लाख रुपये की राशि ठगने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को जानकारी देते हुए गांव अहमदाबाद निवासी अर्शदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि असंध निवासी जसकरण सिंह और मनदीप सिंह ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उससे दो साल पहले सवा सात लाख रुपये लिए थे लेकिन यह दोनों पिछले दो सालों से उसे यही कह रही है कि उसके कागजात बना रहे हैं।

अर्शदीप का आरोप है कि यह दोनों उसे धोखे में रख रहे हैं और जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ गाली गलौज करने लगे और धमकी देने लगे कि तुमसे जो होता हो वह कर लो। इस दौरान पंचायतों का भी दौर चला और दोनों को रुपये देने के लिए भी कहा। कुछ समय तक हां भी की लेकिन उन्होंने बाद में रुपये लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने अर्शदीप की शिकायत पर जसकरण सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *