मुंबई, 05 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने Maharashtra के मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.95 किलोग्राम कोकीन जब्त की है. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 79 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

डीआरआई मुंबई की संभागीय इकाई के सूत्रों के अनुसार, टीम ने Saturday रात एयरपोर्ट पर गहन निगरानी के दौरान बैंकॉक से मुंबई पहुंची दो महिलाओं को शक के आधार पर रोका. तलाशी लेने पर उनके सामान में खिलौनों के पैकेटों में छिपाई गई कोकीन बरामद की गई.
दोनों महिलाओं को तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया. डीआरआई की टीम अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.