Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

नाकाबंदी के दौरान 7.2 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट

शिमला, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस थाना सुन्नी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर की मध्यरात्रि को थाना सुन्नी के प्रभारी निरीक्षक दिलु राम अपनी टीम के साथ मंडोधेघाट, दधेओग सहित आसपास के क्षेत्रों में गश्त और नाकाबंदी पर थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे दधेओग के पास एक बोलेरो कैंपर वाहन (नंबर HP30A-2855) संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। वाहन के भीतर दो व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं।

पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें सवार व्यक्तियों की पहचान कौल राम उर्फ विक्की पुत्र दोला राम, निवासी गांव खनेवल बगरा, तहसील व थाना करसोग, जिला मंडी (उम्र 29 वर्ष) और गोपी लाल पुत्र रोशन लाल, निवासी गांव भौरा (अर्की), डाकघर शाकरा, तहसील व थाना करसोग, जिला मंडी (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई। संदेह के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 7.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया। साथ ही बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीले पदार्थ की अवैध रूप से रखने और परिवहन करने में संलिप्त पाए गए।

इस संबंध में पुलिस थाना सुन्नी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच स्वयं थाना प्रभारी निरीक्षक दिलु राम द्वारा की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *