
पटना/गयाजी, 30 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Bihar के गयाजी स्थित अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर sunday को 07 विदेशी महिला को एक्सपायर विजा लेकर दाखिल होने के जुर्म में एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है.
एयरपोर्ट प्रभारी निदेशक के अनुसार, मलेशिया के 5, जबकि सिंगापुर और थाईलैंड के दो यात्री हैं. सभी थाई एयर एशिया और थाई एयरवेज विमान से गयाजी पहुंचे थे. इनके पास एक्सपायर वीजा है. सभी महिला यात्री को एयरपोर्ट में रोका गया है. इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के द्वारा इन सभी यात्रियों को एक्सपायर वीजा के साथ पाए जाने के बाद गया एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई.
इमिग्रेशन काउंटर पर छानबीन के दौरान यह मामला सामने आते ही कार्रवाई की गई. माना जा रहा है कि इन सभी को वापस थाईलैंड भेजा जाएगा या फिर वैकल्पिक कार्रवाई की जाएगी.
गया हवाईअड्डे के प्रभारी निदेशक अवधेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिना वीजा या एक्सपायर वीजा के साथ पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. पिछले तीन दिनों में 19 विदेशी यात्रियों को रोका जा चुका है. ये सभी या तो बिना वीजा या फिर एक्सपायर वीजा के साथ पहुंचे थे.
उन्होंने कहा कि 12 कंबोडियाई यात्रियों को बीते गुरुवार को रोक दिया गया था. ये सभी विशेष चार्टड विमान से कंबोडिया से गया एयरपोर्ट पहुंचे थे. उस चार्टर्ड विमान से डेढ़ सौ यात्री आए थे, जिसमें 12 के पास वैध वीजा नहीं था. इन कंबोडियाई यात्रियों में सात महिलाएं और पांच बौद्ध भिक्षु थे. चार्टड विमान के उसी दिन वापसी को प्रस्थान कर जाने के बाद गया एयरपोर्ट प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कार्रवाई के तहत इन सभी को (टीएलपी) प्रदान किया है. टेंपरेरी लिविंग परमिट के तहत इन्हें 7 दिनों के भीतर वापस कंबोडिया लौटना होगा. लगातार इस तरह के मामले आने के बाद गयाजी एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई है.
एक्सपायर वीजा के साथ गयाजी आने वाले यात्रियों से कम से कम 2-2 लाख का जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जा सकती है. संबंधित एयरलाइंस कंपनियों के माध्यम से यात्रियों से यह जुर्माना वसूला जाएगा.
उल्लेखनीय है कि ऐसे मामले तब सामने आए जब भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि अंतरराष्ट्रीय स्थली बोधगया में पर्यटन सीजन शुरू हुआ है. दुनियाभर से विदेशियों का आगमन हो रहा है.—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
