निगम में आयोजित शहरी समस्या समाधान कैम्प में 72 आवेदनों का किया निस्तारण

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम द्वारा मंगलवार को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन में फोलोअप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 72 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
उपायुक्त मनीषा यादव ने बताया कि शहरी समस्या समाधान शिविर के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया गया। शिविर में जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन के 50 आवेदन, नाम हस्तान्तरण के 13 आवेदन, उपविभाजन एवं पुर्नगठन के 9 आवेदनों का निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चैक एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत चैक प्रदान किए गए। अभियान के दौरान नगरीय विकास कर से संबंधित प्राप्त आपत्तियों का त्वरित निस्तारण कर 39 लाख रुपए का राजस्व वसूली किया गया। सफाई कार्य में 2.5 किलोमीटर की सड़क की सफाई करवाकर 1 डम्पर कचरा उठवाया गया। 24 दिसम्बर को सिविल लाइन जोन के वार्ड संख्या 88 से 103 जोन कार्यालय, मोचियों की छब्बील, साइंस पार्क के पास एवं मुरलीपुरा जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण मुरलीपुरा जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 01 से 06 एवं 09 से 13 कार्यालय मुरलीपुरा जोन, मुरलीपुरा सब्जी मण्डी के पास आयोजित किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश



