Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बजट घोषणाओं की 73 फीसदी घोषणाएं पूर्ण- खींवसर

योजनाएं लागू करने को लेकर राजस्थान को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवार्ड

बीकानेर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि सरकार ने पिछले दो सालों में जो भी बजट घोषणाएं की है उनमें से 73 फीसदी घोषणाएं पूर्ण कर दी गई है या प्रगतिरत है। हमारे द्वारा संकल्प पत्र में कुल 392 संकल्प लिए गए थे। जिनमें से 274 संकल्प को दो साल में ही पूर्ण कर दिया गया है या प्रगतिरत है। हमने जो कार्य जनता जनार्दन से पांच साल में पूरे करने का वादा किया था उनमें से 70 फीसदी कार्य दो साल में ही पूर्ण कर दिए हैं। जबकि तीन साल अभी शेष है। खींवसर सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।खींवसर ने कहा कि राजस्थान को योजनाएं लागू करने को लेकर बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के रूप में सम्मानित किया गया है। 11 राष्ट्रीय योजनाओं को लागू करने में हम प्रथम स्थान पर, 5 योजनाओं में हम द्वितीय स्थान पर और 9 योजनाओं में हम तृतीय स्थान पर हैं। पहले जो योजनाएं फाइलों में चलती थी उन्हें हमने जमीन पर उतारा।खींवसर ने बताया कि पिछले दो सालों में 6 हजार 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ है। जबकि पिछली सरकार में पांच साल के दौरान 4 हजार मेगावाट हुआ था। यानी करीब डेढ़ गुणा बिजली का उत्पादन दो साल में ही कर दिया है। अभी तीन साल बाकी है।खींवसर ने बताया कि वर्तमान सरकार ने दो साल में नहरों से सिंचाई की सुविधा 85 हजार हेक्टेयर बढ़ाई जो पिछली सरकार के पांच सालों में कुल 52 हजार हेक्टेयर बढ़ा पाई।खींवसर ने बताया कि वर्तमान सरकार के दो साल में कुल 35 हजार 368 फार्म पोंड किसानों के लिए बनाए गए। जबकि पिछली सरकार में 5 साल में कुल 29 हजार 430 ही बना पाई।प्रभारी मंत्री ने बताया कि पिछली सरकार में पांच साल में कुल 91 हजार 582 किसानों को पाइप लाइन अनुदान दिया गया जबकि वर्तमान सरकार ने दो वर्ष में ही 98 हजार 753 किसानों को पाइप लाइन अनुदान देकर लाभान्वित किया जा चुका है।खींवसर ने बताया कि वर्तमान सरकार ने दो साल में किसानों के खेतों की तारबंदी का आंकड़ा 299 लाख मीटर है जबकि पिछली सरकार ने 5 साल में 113 लाख मीटर ही खेतों की तारबंदी की।प्रभारी मंत्री ने बताया कि दो सालों में 101 पशु चिकित्सालयों को अपग्रेड कर प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय बनाया गया जबकि पिछली सरकार में यह संख्या मात्र 49 थी। इसी प्रकार 50 बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय पिछले दो सालों में अपग्रेड किए जबकि पिछले पांच साल में 13 ही हुए।खींवसर ने बताया कि वर्तमान सरकार ने 1 हजार 640 गांवों को सड़कों से जोड़ा जबकि पिछली सरकार में पांच साल में 1100 गांव ही जोड़ पाई।उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने दो साल में 15 हजार 464 किलोमीटर नई सड़कें बनाई जबकि पिछली सरकार पांच साल में 13 हजार 160 किमी ही बना पाई। अभी तीन साल हमारे पास और हैं। हम उनसे दोगुना से ज्यादा बनाकर देंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, चंपालाल गेदर समेत बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *