

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय में गुरुवार को 75वां नौसेना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमान एडमिरल माधवेंद्र सिंह पूर्व नौसेना प्रमुख Indian नौसेना के वरिष्ठ पूर्व सैनिक तथा कमान के अधिकारी उपस्थित रहे.
जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) Rajasthan ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिवस वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान 3 और 4 दिसंबर की मध्यरात्रि को Indian नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए साहसिक मिसाइल हमलों (ऑपरेशन ट्राइडेंट) की स्मृति में मनाया जाता है.
इस अवसर पर आर्मी कमांडर ने Indian नौसेना के अधिकारियों, नाविकों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी वीरता, निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए बधाई दी तथा समुद्री सीमाओं की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की. कार्यक्रम में दक्षिण पश्चिमी कमान के सभी रैंक के बीच आपसी तालमेल, संयुक्त कार्य संस्कृति तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने की भावना को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया.
—————
(Udaipur Kiran)
