Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

द्वारका में एक नाइजीरियन समेत 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

पुलिस का लाेगाे

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । द्वारका जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ “ऑपरेशन क्लीन स्वीप-2” के तहत ड्रग तस्करी में शामिल लोगों पर शिकंजा कस दिया है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक सहित कुल 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ, अवैध शराब, हथियार और लाखाें की नकदी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने शनिवार को बताया कि भारत सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह अभियान चलाया गया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन और पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के नेतृत्व में नशा मुक्त दिल्ली की दिशा में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

50 ठिकानों पर छापेमारी, 9 गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त के अनुसार 19 और 20 दिसंबर को द्वारका जिला पुलिस द्वारा एक साथ 50 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। एसीपी ऑपरेशन रामअवतार की देखरेख में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, सुभाष चंद, विश्वेंद्र, मनीष, विवेक मंडोला की टीमों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े 9 लोगों को दबोचा और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में ड्रग्स, अवैध शराब, हथियार और नकदी बरामद की।

गिरफ्तार आरोपितों में एक विदेशी भी शामिल

पुलिस उपायुक्त के अनुसार पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है उनमें द्वारका, उत्तम नगर, डाबरी, मोहन गार्डन और बिंदापुर इलाके के लोग शामिल हैं। इनमें एक आरोपित नाइजीरिया के लागोस का निवासी भी है, जो दिल्ली में रहकर नशे के कारोबार में सक्रिय पाया गया।

इस अभियान के तहत छावला, उत्तम नगर, डाबरी, मोहन गार्डन और द्वारका साउथ थानों में एनडीपीएस एक्ट, दिल्ली आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 8 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस बीच पुलिस ने 33.244 किलो गांजा, 62 ग्राम एम्फेटामीन, एविल के 13 इंजेक्शन, बुप्रेनोर्फिन की 32 गोलियां, 105 क्वार्टर अवैध शराब, एक चाकू और 3,64,040 नकद बरामद किए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *