Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

943 किलो अवैध पटाखे जब्त

मुंबई, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अवैध पटाखें प्रतिबंधित हैं, फिर भी दीपावली में अवैध व चाइनीज पटाखों की बिक्री की जा रही है। बीएमसी प्रशासन के लाइसेंस विभाग ने गैर-लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पिछले चार दिनों में फुटपाथ पर बेचे जा रहे 943 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त किए गए हैं।

दिवाली त्योहार के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मुंबई मनपा मुहिम शुरू की है। वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए कम प्रदूषण वाले पटाखों पर जोर दिया जा रहा है। पटाखों से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है और सांस संबंधी बीमरियों का खतरा बढ़ जाता है. पटाखों के कारण आग लगने की घटनाओं का भी जोखिम रहता है। नियमों के बावजूद शहर के कई इलाकों में प्रतिबंधित पटाखे बेचे जा रहे हैं।

बीएमसी की वार्ड-स्तरीय टीमें ऐसे विक्रेताओं की जांच कर रही हैं, जो बिना लाइसेंस पटाखओं की बिक्री कर रहे हैं। मुंबई के 24 प्रशासनिक वार्डों से कुल 943 किलोग्राम पटाखे जब्त किए जा चुके हैं। अंधेरी पश्चिम, डोंगरी, चेंबूर और कुर्ला जैसे इलाके में कार्रवाई की गई है। मनपा अधिकारियों के जब्त किए गए पटाखों को मानखुर्द के गोदाम में भेजा जाता है या फिर पानी से भरे ड्रमों में डुबोकर उन्हें नष्ट किया जाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *