Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

अशोकनगर में मिला युवती का रक्तरंजित शव

Dead body - symbolic image

हुगली, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में दशमी की सुबह सड़क किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात युवती का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। शव के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत दुर्घटना में हुई या हत्या की गई। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक आशंका है कि सड़क दुर्घटना में युवती की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अशोकनगर पांच नंबर मोड़ इलाके के जेसोर रोड के पास स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखा। तुरंत पुलिस को खबर दी गई। मृत युवती की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी शिप्रा दे ने कहा कि सुबह करीब साढ़े छह जे एक महिला ने सबसे पहले शव देखा। शोर सुनकर हम सभी पहुंचे। देखा, युवती का शव रक्तरंजित पड़ा है, चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। फिर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस आकर शव को लेकर गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ और घटनास्थल की स्थिति देखकर प्रारंभिक अनुमान है कि युवती की मौत सड़क दुर्घटना में हुई होगी। हालांकि जांच अधिकारी अन्य सभी पहलुओं को भी खंगाल रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *