कन्नौज में अलाव ताप रहे पांच लोगों को कार ने रौंदा, एक की माैत व चार गंभीर

कन्नौज :- आलाव ताप रहे पाँच लोगो को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
कन्नौज :- आलाव ताप रहे पाँच लोगो को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
कन्नौज :- आलाव ताप रहे पाँच लोगो को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

कन्नौज, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के कन्नौज जिले में छिबरामऊ थाना क्षेत्र के तालग्राम के बहावलपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे किराने की दुकान के आगे अलाव ताप रहे पांच लोगों को एक कार ने कुचल दिया. दुघर्टना में एक व्यक्ति की माैके पर माैत हाे गई, जबकि चार अन्य लाेगाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लाेगाें ने कार चालक सहित दाे लाेगाें काे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

बताया गया कि बहावलपुर गांव में कुछ लाेग सुबह सर्दी के चलते एक किराना की दुकान के सामने आग जलाकर ताप रहे थे. तभी गाजियाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही एक कार ने आग ताप रहे लाेगाें काे कुचल दिया. इस दुर्घटना में दिलीप कुमार बाथम पुत्र प्यारेलाल उम्र 55 वर्ष, आकाश शाक्य पुत्र वृंदावन उम्र 17 वर्ष, सर्वेश शाक्य पुत्र रामप्रकाश उम्र 20 वर्ष, कुंज Biharी पुत्र रामाश्रय उम्र 40 वर्ष और मनसुख वर्मा पुत्र सदन लाल उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने सभी घायलाें काे छिबरामऊ के साै शैय्या अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने दिलीप बाथम को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने कार चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बताया गया कि मृतक दिलीप बाथम टेलरिंग का काम करके अपने परिवार को चलाता था. उसकी पत्नी और दाे पुत्र विमल व अनुज हैं. मृतक दिलीप के मंझले पुत्र कमल इसी साल जनवरी में बीमारी के चलते मर गया था.

(Udaipur Kiran) झा

Leave a Comment