Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

नेपाल भाग रहा 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

घायल बदमाश को ले जाती पुलिस

शाहजहांपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में बीती देर रात

25 हजार के एक इनामी बदमाश और पुलिस के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब बदमाश मोटरसाइकिल से नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस की जबाबी कार्यवाही में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भांवरे दीक्षा अरुण ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात थाना पुवायां क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के समीप बने बाईपास पुल के पास के हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के एक इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और पुलिस की ओर से की गई जबावी कार्यवाही में कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनैनपुर निवासी दानिश (27) पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

एएसपी ने बताया कि दानिश और उसके साथियो गुरुसेवक तथा अजय उर्फ अमरजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले सितारगंज जाने के लिए पुवायां थाना क्षेत्र से एक वाहन बुक किया था। लेकिन आरोपियों ने रोजा थाना क्षेत्र में ले जाकर वाहन चालक अवनीश दीक्षित (42) की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़ कर वाहन लूट ले गए।

वहीं दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले जनपद लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जनपद हरदोई निवासी बदमाश अजय उर्फ अमरजीत सिंह को

गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपित अजय ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र निवासी गुरसेवक और दानिश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

भांवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि थाना पारा पुलिस से हुई मुठभेड़ मे गुरसेवक पहले की मारा जा चुका है। पुलिस को दानिश की तलाश थी। दानिश के विरुद्ध विभिन्न थानो पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। दानिश नेपाल भागने के इरादे से मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अमित कुमार शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *