
हमीरपुर, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है. इसी कड़ी में मौदहा कोतवाली पुलिस ने sunday को भी एक महिला को छह किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है.
मौदहा कोतवाली के उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी और महिला उपनिरीक्षक कोमल अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश और लम्बित मुकदमों की विवेचना के सम्बन्ध में अरतरा तिराहे के निकट पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए अरतरा रोड रेलवे क्रासिंग के निकट महिला माया निषाद पुत्री फूलचंद को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से छह किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया.
कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एक महिला आरोपित को पकड़ते हुए NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.
————
(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा
