Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एक और लगा सुशासन शिविर तो दूसरी ओर चला बुलडोजर

एचआरडीए की सुशासन कैम्प
एचआरडी ए द्वारा बुलडोजर करवाई

-सुशासन शिविर का आयोजन कर कुल 54 मानचित्रों का निस्तारण

हरिद्वार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने बुधवार को तहसील रुड़की के अंतर्गत मंगलौर क्षेत्र में 15 बीघा में विकसित की जा रही अनधिकृत कालोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही प्राधिकरण ने रुड़की में सुशासन शिविर का आयोजन कर कुल 54 मानचित्रों का निस्तारण किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।

प्राधिकरण के रुड़की कार्यालय की टीम ने पुलिस बल के साथ मंगलौर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर न्यू एरा के बगल में अंजार व देशराज की ओर से लगभग 15 बीघा में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनी के निर्माण को लेकर प्राधिकरण में वाद विचाराधीन होने के बावजूद अवैध निर्माण जारी था।

दूसरी ओर प्राधिकरण के रुड़की कार्यालय में लगे सुशासन कैंप में बुधवार को 33 मानचित्र स्वीकृत व 21 मानचित्र निर्गत कर कल 54 मानचित्रों का निस्तारण किया गया।

शिविर में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *