Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ASSAM

कलियाबर में लगी भयावह आग, बकरा व मुर्गी फार्म जलकर राख

Massive Fire Breaks Out at Goat and Poultry Farm in Kaliabor.

नगांव (असम), 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के कलियाबर के नर्सरी इलाके में स्थित एक बकरा और मुर्गी फार्म में शनिवार को भयावह आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फार्म में मौजूद कई बकरों और मुर्गी-बतखों को बचाया नहीं जा सका और वे जिंदा जल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक लगी और कुछ ही देर में पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में फार्म मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *