Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एक दीया शहीदों के नाम वार मेमोरियल पब्लिक पार्क में मनाया

एक दीया शहीदों के नाम वार मेमोरियल पब्लिक पार्क में मनाया

बीकानेर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित एक दीया शहीदों के नाम पब्लिक पार्क स्थित वार मेमोरियल पर गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा एवं सैनिक कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान मनाया गया।

कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेना मैडल ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक दीया शहीदों के नाम जरा याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के फिर ना आए। हम सभी अपने अपने परिवार के दीपावली का पावन त्यौहार खुशी खुशी मनाते है, लेकिन कभी सोचा है कि हम सभी भारतवासी सुरक्षित रहते हुए अपने सभी त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाते है, जिसका सारा श्रेय जाता है हमारे उन सेना के अधिकारी एवं सैनिकों को आज तक लौट कर ना आए।उपस्थित लोगों ने वार मेमोरियल पर शहीदों को नमन करते हुए दीए प्रज्वलित किए।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष व ए बी पी एस एस पी बीकानेर इकाई संरक्षक कर्नल हेम सिंह शेखावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़, क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान, ए बी पी एस एस पी के सहसंयोजक सार्जेंट तोड़ा राम गोलिया, सचिव सार्जेंट ओंकार सिंह मोरखाना, सूबेदार रूप सिंह ईश्वरनावडा, सूबेदार मेजर गजेंद्र सिंह निंबोला, सूबेदार शंकर सिंह, राजेंद्र सिंह मोटासर, नरेंद्र सिंह मोरखाना, नागरिकगण एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *