Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: बार गुर्जर क्रशर जोन में प्लास्टिक कबाड़ में लगी भीषण आग

गुरुग्राम के बार गुर्जर क्रशर जोन में प्लाटिक के कबाड़ में लगी भीषण आग।

-सुबह करीब आठ बजे लगी आग से क्षेत्र में मचा हडक़ंप

गुरुग्राम, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंगलवार की सुबह बार गुर्जर क्रशर जोन प्लास्टिक कबाड़ में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक ही दिखाई दी तो लोगों में हडक़ंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड से गाडिय़ां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के अधिकारी ललित ने मंगलवार को बताया कि प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण चिंगारी लग रहा है।

जानकारी के अनुसार बार गुर्जर गांव के पास क्रशर जोन है। वहां पर प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग साइट है। सुबह करीब आठ बजे प्लास्टिक के सामान में आग लग गई गई। पहले तो धुआं उठा और काफी क्षेत्र में फैल गया। देखते ही देखते आग की लपटें भी उठने लगीं। आग की सूचना पाकर लोगों में दहशत फैल गई। दूर तक आग की लपटें दिखीं तो लोगों में हडक़ंप मच गया। अधिक प्लास्टिक रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर विभाग की टीमें गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंची। तुरंत ही आग बुझानी शुरू कर दी। दमकल विभाग के अधिकार ललित के अनुसार दो गाडिय़ों आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गई। प्लास्टिक के सामान में लगी आग काफी भडक़ चुकी थी। जहरीला धुओं भी उत्पन्न हो रहा था। ऐसे में आग बुझाने में कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही थी। दमकल विभाग की ओर से आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर भेज दिया गया, ताकि किसी को धुएं से कोई दिक्कत ना हो। दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। माना जा रहा है कि किसी चिंगारी के कारण यह आग लगी है। हालांकि आग के कारणों की जांच भी की जा रही है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *