Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: दुर्गा पंडाल के पास मिला मांस का टुकड़ा, कोतमा में मचा बवाल

ज्ञापन साैंपते काेतमा निवासी

अनूपपुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में रविवार-सोमवार की रात्रि नगर में पुराने स्टेट बैंक के सामने स्थित पंडाल के पास मांस का टुकड़ा और हड्डियां सड़क पर फेक जाने के बाद माहौल काफी तनाव पूर्ण हो गया। मामले की शिकायत धार्मिक संगठनों ने थाना प्रभारी से करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की, इसके पश्चात पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खेगाला तो पाया तो एक स्थानीय व्यापारी के कर्मचारी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

ज्ञात हो कि पॉलिथीन के अंदर मांस के टुकड़े होने के कारण पंडाल के सामने सड़क पर कुत्ते उसे फैला रहे थे जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिस पर नगर के धार्मिक संगठनों एवं समिति सदस्यों ने पूरे मामले में जांच की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला टीम सहित घटना स्थल पहुंच कर आसपास लगे कैमरा एवं व्यापारियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि पंडाल के सामने ही रहने वाले एक स्थानीय व्यापारी के कर्मचारी की लापरवाही से डस्टबीन के माध्यम से फेंके गए कचड़े के साथ पन्नी के अंदर मांस का पीस रहा जिसे कुत्तों ने सड़क पर फैला दिया था।

सोमवार को आधा दर्जन से ज्यादा कैमरा की छानबीन के दौरान पूरी सच्चाई सामने आ सकी। आरोपी कर्मचारी रेहान मंसूरी पुत्र यूसुफ निवासी पतेरा टोला की लापरवाही से नगर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने लगा। पुलिस ने मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने सभी नगर वासियों से नवरात्र त्यौहार के दौरान शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है एवं सोशल मीडिया में अफवाह एवं भ्रामक खबरों से भी सावधान रहने की बात कही। कोई भी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट ना करें मामले की जानकारी तत्काल पुलिस दे। दशहरे तक नगर की सभी मांस की दुकान भी बंद करवाई जा रही है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *