मेडिकल कॉलेज से फरार 25 हजार का इनामिया बंदी मुठभेड़ में गिरफ्तार

घायल बदमाश

बांदा, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामिया बंदी अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

घायल अवस्था में पकड़े गए इस शातिर अपराधी पर हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर, गांजा तस्करी, धोखाधड़ी और मारपीट समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. आरोपित उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का शार्प शूटर बताया जा रहा है.

घटना के अनुसार, 07 दिसम्बर 2025 को जिला कारागार बांदा में निरुद्ध अभियुक्त को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज लाया गया था. उपचार के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी लगातार तलाश जारी थी.

Monday को पुलिस को सूचना मिली कि फरार बंदी अतुल इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे स्थित भवानी पुरवा परागी तालाब के पास देखा गया है. टीम मौके पर पहुंची और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.

घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस ने उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं. Superintendent of Police बांदा ने फरार बंदी की त्वरित गिरफ्तारी करने वाली टीम को सराहना दी है. घटना की जानकारी सहायक Superintendent of Police मेंविस टॉक ने दी.

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Leave a Comment