Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

आठ लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़ा हेरोइन तस्कर बेद प्रकाश।

मीरजापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिगना थाना पुलिस ने बीती रात मंगलवार काे नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिगना–मिश्रपुर मार्ग पर बदेवरा चौबे गांव के सामने एक बाइक सवार तस्कर से लगभग आठ लाख रुपये कीमत की 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

जिगना थाना प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार काे बताया कि फुलवरिया तिराहे के पास रात में गश्त के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक बाइक सवार संदिग्ध रूप से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर बाइक की डिग्गी से हेरोइन के पैकेट बरामद हुए। गिरफ्तार आराेपित की पहचान जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी बेद प्रकाश चतुर्वेदी पुत्र संजय चतुर्वेदी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं उसकी बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिवाकर मिश्र, आरक्षी रवि कुमार सिंह, संजय राय और आशुतोष दुबे शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *