मीरजापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ली युवक की जान, रात में डयूटी से लौट रहा था घर

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद मीरजापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के जफराबाद सोनपुर निवासी 35 वर्षीय अर्जुन यादव की बुधवार रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.

अर्जुन एक प्लांट में ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था. जैसे ही वह वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग से मेहंदीपुर चुनार चौराहे के पास अदलहाट की ओर मुड़ा, तभी सोनभद्र से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान देर रात अर्जुन यादव के रूप में हो पाई . सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने की.

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a Comment