
New Delhi, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कांग्रेस पर राजनीतिक और आर्थिक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है.
तरुण चुग ने यहां मीडिया से कहा कि नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व उपChief Minister सुखजिंदर रंधावा पर Rajasthan में कांग्रेस के विधानसभा टिकट बेचने का आरोप लगाया है. यह बेहद गंभीर आरोप है और इसकी जांच आवश्यक है, क्योंकि यह गांधी परिवार के नेतृत्व वाली कांग्रेस में भारी भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है.
चुग ने कहा कि खुद गांधी परिवार के कुछ सदस्य भ्रष्टाचार मामलों में जमानत पर हैं, इसलिए नवजोत कौर द्वारा लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच होनी चाहिए.
चुग ने शिवालिक रेंज में सरकारी और वन भूमि पर अवैध कब्ज़ों को लेकर Punjab में एक नया भ्रष्टाचार अध्याय सामने आने की बात कही. उन्होंने कहा कि Punjab की जनता यह जानना चाहती है कि जब नवजोत कौर ने इतने गंभीर पर्यावरणीय और भूमि घोटाले की बात कही, तो कांग्रेस ने उन्हें निलंबित करके कौन-सा सच छिपाने की कोशिश की.
चुग ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू का आरोप है कि शिवालिक की तराई में हज़ारों एकड़ संरक्षित भूमि पर वीवीआईपी अवैध रूप से कब्ज़ा किए हुए हैं, जबकि यह भूमि Punjab लैंड प्रीज़र्वेशन एक्ट और वन कानूनों के तहत संरक्षित है.
चुग ने आरोप लगाया कि Chief Minister भगवंत मान इन अवैध कब्ज़ों को वैध करने की कोशिश में लगे हैं, जो सीधे-सीधे पर्यावरण और Punjab के खिलाफ अपराध होगा.
उन्होंने कहा कि शिवालिक क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए किसी भी तरह की वैधता को तुरंत जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि Punjab की जनता को यह जानने का अधिकार है कि इस संरक्षित भूमि पर किन वीवीआईपी ने कब्ज़ा किया और किन राजनीतिक संरक्षण में यह संभव हुआ.
उल्लेखनीय है कि Punjab में शिवालिक क्षेत्र मुख्य रूप से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों, जैसे पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर/मोहाली में फैला है, जो हिमालय की सबसे बाहरी और निचली पर्वत शृंखला हैै.————-
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
