Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

लखनऊ में घर की छत पर खेल रही तीन साल की बच्ची को लगी गोली, बच गई जान

थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ

लखनऊ, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बस्तौली गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घर की छत पर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची के सिर में गोली लग गई। गनीमत यह रही कि बच्ची की जान बच गई। फिलहाल ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत में सुधार है। पुलिस पता लगा रही है कि गाेली कहां से आई और किसने चलाई ?

बस्तौली गांव निवासी रमेश की तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी घर की छत पर बने टिन शेड के नीचे अपने भाइयों सौभाग्य (8) और हिमांश (7) के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक तेज आवाज हुई और लक्ष्मी के सिर से खून बहने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टराें ने घंटाें आपरेशन कर गाेली के छर्रे निकाले और जान बचाई।

थाना प्रभारी गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य ने आज बताया कि बच्ची के सिर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह जांच की जा रही है कि गोली कहां से आई और किसने चलाई। सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है और मामले में जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Harsh Gautam

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *