Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘राहु केतु’ में दिखेगी लीक से हटकर कहानी

पुलकित सम्राट - फोटो सोर्स एक्स

बॉलीवुड जब बार-बार एक जैसे एक्शन और प्रेम कहानियों को दोहराने में उलझा रहता है। ऐसे में ‘राहु केतु’ एक सुकून भरी ताज़ी हवा की तरह सामने आती है। यह फिल्म हटके सोच, चुलबुले अंदाज़ और अपनी अलग दुनिया के साथ बिना शोर मचाए दर्शकों को चौंकाती है। लोककथाओं, कल्पनालोक और सिचुएशनल कॉमेडी का अनोखा मेल इसे आम हिंदी फिल्मों से अलग पहचान देता है।

फिल्म की जान हैं पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा, जिनकी जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने लौट रही है। ‘फुकरे’ के बाद दोनों की केमिस्ट्री नई कहानी और नए माहौल में नजर आएगी, जहां हंसी गली-मोहल्लों की शरारतों से नहीं, बल्कि मिथकीय उलझनों और हालात की गड़बड़झाल से पैदा होती है। शालिनी पांडे कहानी में ताज़गी लाती हैं, जबकि चंकी पांडे अपनी मौजूदगी से मनोरंजन का स्तर और बढ़ा देते हैं।

विपुल विग के निर्देशन में बनी ‘राहु केतु’ हल्की-फुल्की कॉमेडी और सामाजिक संकेतों के साथ ऐसा सिनेमा रचती है, जो न ज़रूरत से ज़्यादा शोर करता है और न ही भारी संदेश थोपता है। ज़ी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और नएपन की तलाश कर रहे दर्शकों के लिए एक सुखद सरप्राइज़ साबित हो सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *