इयरफोन लगाए युवक-युवती मालगाड़ी की चपेट में आए, दोनों की मौत

तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आए पानीपुड़ी ठेला चालक और ग्राहक

सीकर, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सीकर में sunday देर रात इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक-युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गए. हादसा सदर थाना क्षेत्र के जगमालपुरा फाटक पर रात में हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि युवती को सिर में गंभीर चोट आई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हेड कॉन्स्टेबल विश्राम मीणा के अनुसार मृतकों की पहचान सुनील कुमार जाट (23) और अनीशा (18) निवासी ताजसर के रूप में हुई है. दोनों ने इयरफोन लगाए हुए थे, जिसके कारण उन्हें मालगाड़ी के आने का आभास नहीं हुआ. हादसे के बाद लोको पायलट ने तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को ट्रैक से हटवाकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया. हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया. सुनील अपने परिवार का इकलौता बेटा था और सीकर में एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में नौकरी करता था. सुनील के चचेरे भाई विकास ने बताया कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदारी में जुड़े हुए हैं. रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Leave a Comment