Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंडला के नैनपुर रेलवे स्टेशन के सामने युवक ने फंदे पर लटककर किया सुसाइड

मंडला के नैनपुर रेलवे स्टेशन के सामने युवक ने फंदे पर लटककर किया सुसाइड

मंडला, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नैनपुर रेलवे स्टेशन के गेट के सामने साेमवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। स्टेशन के मेन गेट के पास युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। सूचना के बाद जीआरपी एव आर पी एफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह 11:30 के आसपास की बताई जा रही है। नैनपुर रेलवे स्टेशन के मेन गेट में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नैनपुर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जीआरपी के एसआई के अनुसार, मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से पश्चिम बंगाल निवासी विष्णु मंडल के रूप में हुई है। आधार कार्ड के जरिए फोन नंबर प्राप्त कर परिजनों से संपर्क किया गया है। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि मृतक कहां से आया था और उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप बढ़ई के अनुसार जिस स्थान पर युवक ने फांसी लगाई है वहां पर नायलॉन की रस्सी पहले से पढ़ी थी। जो बैरिडेट्स को बंधने के लिए रखी होगी। हालांकि युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुट गई है।

————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *