Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

आआपा ने फिर लगाया शिक्षकों से कुत्तों की गिनती कराने का आरोप

आम आदमी पार्टी (आआपा) विधायक संजीव झा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए।

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार राजधानी के आवारा कुत्तों की गिनती सरकारी शिक्षकों से कराने जा रही है। इस संबंध में पार्टी ने आज पत्रकार वार्ता में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के 20 नवंबर के आदेश का हवाला दिया है।

आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रवक्ता संजीव झा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों से आवारा कुत्ते गिनवाने का आदेश जारी किया है, जो शिक्षकों का अपमान है। उन्होंने आदेश की प्रतियां मीडिया के सामने प्रस्तुत की।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कल इसका खंडन किया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपने आरोपों के संबंध में सबूत दिखाने को कहा था।

प्रवक्ता संजीव झा ने कहा कि मंत्री आशीष सूद ने कल हमसे जवाब मांगा था कि जो बोल रहें है उसे सही साबित करे इसलिए हम आज दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के 20 नवंबर को शिक्षकों से कुत्तों की गिनती कराने का जारी आदेश लेकर आए है। इसमें अध्यापकों की ड्यूटी संबंधित सूची भी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शिक्षा का शानदार मॉडल बनाया और लेकिन दिल्ली सरकार शिक्षकों का अपमान कर रही है।

संजीव झा ने कहा कि आआपा सरकार के दौरान सरकारी शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा गया जबकि दिल्ली सरकार उनसे कुत्तों की गिनती करवा रही है। आआपा की सरकार के समय स्कूल के अध्यापकों से पढ़ाई के अलावा कोई और काम नहीं कराया जाता था और अब शिक्षकों से कुत्तों की गिनती कराई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *