Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

एशिया कप फाइनल से पहले भारत को झटका, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर संशय, अभिषेक शर्मा ठीक

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या

नई दिल्ली, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । दुबई में श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए सुपर फोर मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों को ऐंठन की समस्या के चलते मैदान से बाहर रहना पड़ा। जहां अभिषेक अब पूरी तरह फिट नज़र आ रहे हैं, वहीं हार्दिक की स्थिति का आकलन शनिवार को किया जाएगा, ताकि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए फैसला लिया जा सके।

भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल ने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, हार्दिक की स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके बाद फैसला लिया जाएगा। अभिषेक ठीक हैं। दोनों ही केवल ऐंठन से जूझ रहे थे।

हार्दिक पंड्या गेंदबाज़ी का सिर्फ एक ही ओवर फेंककर मैदान से बाहर चले गए, जबकि अभिषेक ने 9.2 ओवर तक फील्डिंग की और फिर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

अभिषेक ने इस मैच में 31 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और एक बार फिर भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ साबित हुए। हालांकि सुपर ओवर के दौरान वे बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और उनकी जगह शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच खत्म किया।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए इस सुपर फोर मुकाबले का अंत शुक्रवार देर रात हुआ और फाइनल रविवार को होना है। ऐसे में टीम इंडिया ने शनिवार को अभ्यास सत्र न करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने शनिवार शाम 6 से 9 बजे तक आईसीसी अकादमी में अभ्यास निर्धारित किया है।

मोर्केल ने कहा, लड़कों के लिए आराम सबसे अहम है। वे सभी बर्फ के बाथ ले रहे हैं और रिकवरी तुरंत शुरू हो गई है। सबसे अच्छी रिकवरी नींद से होती है और पैरों को आराम देने से मिलती है। कल सुबह खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पूल सेशन रखा जाएगा। उसके बाद मालिश और मानसिक रूप से खुद को बड़े मुकाबले के लिए तैयार करना अहम होगा।

उन्होंने आगे कहा, इतना कम समय है कि स्मार्ट तरीके से तैयारी करना ही महत्वपूर्ण होगा। लेकिन निश्चित तौर पर कोई नेट प्रैक्टिस नहीं होगी।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *