पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिवस पर ग्वालियर में होगी “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025”

समिट की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

– केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और Chief Minister डॉ. यादव की मौजूदगी में होगा यह आयोजनग्वालियर, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल Biharी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसम्बर को “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” का आयोजन होने जा रहा है. मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा. इस अवसर पर Chief Minister डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे.

यह जानकारी ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुक्रवार को हुई एक बैठक में दी. उन्होंने बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में उद्यमी, निवेशक, हितग्राही एवं नागरिक शामिल होंगे. इसलिये पार्किंग सहित सभी व्यवस्थायें बेहतर से बेहतर हों. व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंजाम दें, जिससे कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे सभी प्रतिभागी सुविधाजनक तरीके से अपने सेक्टर में पहुँच सकें. साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें.

कलेक्टर चौहान ने बताया कि “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” में बीते वर्ष की सफलताएं साझा की जाएंगी. साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श होगा. इस आयोजन में निवेशकों द्वारा मध्यप्रदेश के प्रति दर्शाए गए विकास के लिये विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा. साथ ही यह आयोजन नवीन निवेशकों की परियोजनाओं की शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा.

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद एवं Madhya Pradesh आईआईडीसी की प्रबंध निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.______________

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment