
फिरोजाबाद, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . थाना दक्षिण पुलिस टीम ने sunday को ढाई वर्ष से धोखाधडी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करने के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है.
जनपद में वरिष्ठ Superintendent of Police सौरभ दीक्षित के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी के क्रम में थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ sunday को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्त राजवीर सिंह पुत्र वीरी सिंह निवासी ऐलाई टीकरी नगला सिंघी को जैन मन्दिर से आगे पेट्रोल पम्प के सामने स्ट्रीट लाइट के पास से गिरफ्तार किया है.
थाना प्रभारी ने बताया कि 27 मई 2023 को पीड़ित भगवान पुत्र मोहनलाल निवासी मौहल्ला एदल नगर आसफाबाद ने धोखाधडी व फर्जी बैनामा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था. गिरफ्तार आरोपित तभी से फरार था. जिसकी पुलिस को तलाश थी. आरोपित के विरुद्ध कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है.
(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़
