Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

गैंगस्टर मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित का छाया चित्र

प्रयागराज, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को ऊंचडीह बजाय के पास से गैंगस्टर मामले में फरार आरोपित काे गिरफ्तार किया ‌है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपित मेजा थाना क्षेत्र के टुड़िहार श्री का पूरा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र कामता प्रसाद है। डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में मेजा थाने में धारा 2/3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमा में सौरभ मिश्रा उर्फ आकाश पयासी, सुनील कुमार उपरोक्त, फिरदौस, जगजीत दुवे उर्फ छोटू,अतीक अंसारी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक माण्डा के द्वारा की जा रही है ।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *