Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

गैंगेस्टर मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

गैंगेस्टर मामले में गिरफ्तार आरोपित का छाया चित्र

प्रयागराज,04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित मुट्ठीगंज थाने की पुलिस टीम ने गैगेस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित को गौसनगर करेली से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी गुरूवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर निवासी सलीम उर्फ राजा पुत्र मो.शफीक है। हालांकि वह मूलरूप से प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावल कला गांव ​का निवासी है। इसके खिलाफ नगर के करेली, कोतवाली, अतरसुइया, मुट्ठीगंज में सात आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। वर्तमान में इसके खिलाफ करेली थाना में उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *