Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित

हरिद्वार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली में 10 दिसम्बर को विष्णुलोक कालोनी बीएचईएल रानीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिवम सैनी पुत्र वेदप्रकाश उर्फ लोकेश निवासी ग्राम कवाल, जानसठ थाना जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर उप्र पर शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित शिवम सैनी को जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर यूपी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *