केकड़ी में ACB की ट्रैप कार्रवाई, सूर्य घर PM Yojana की स्वीकृति के बदले ₹14,000 रिश्वत लेते इंजीनियर कार्यालय का तकनीकी पर्यवेक्षक पकड़ा गया

जयपुर (Udaipur Kiran). ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ACB चौकी इंटेलिजेंस इकाई, अजमेर ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नाथूलाल महावर, तकनीकी पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक अभियंता (PVS), केकड़ी जिला अजमेर को सूर्य घर PM Yojana के तहत स्वीकृति जारी करने के बदले ₹14,000 की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. एसीबी टीम ने आरोपी से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली है.

ACB की ट्रैप कार्रवाई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी इंटे., अजमेर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि तकनीकी पर्यवेक्षक नाथूलाल महावर द्वारा परिवादी के जायज कार्य सूर्य घर पीएम योजना (Surya Ghar PM Yojana Approval) के अंतर्गत स्वीकृति जारी करने के लिए दिनांक 03.12.2025 को ₹14,000 रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत पर उसी दिन रिश्वत मांग का Verification कराया गया, जिसमें ₹14,000 रिश्वत देना तय हुआ.

इसके बाद महावीर सिंह राणावत, Superintendent of Police , ACB अजमेर रेंज के सुपरविजन में तथा पुलिस निरीक्षक श्रीमती कंचन भाटी के नेतृत्व में एसीबी टीम द्वारा आज Trap Action किया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपी नाथूलाल महावर को कार्यालय सहायक अभियंता (PVS), केकड़ी में ₹14,000 की रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया.

ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा आगे की कार्रवाई जारी है. एसीबी द्वारा मामले में Prevention of Corruption Act के तहत प्रकरण दर्ज कर Further Investigation की जाएगी.